पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज ने मारी गाय को टक्कर ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा

रोडवेज ने मारी गाय को टक्कर ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोगेलाव| जोधपुरबीकानेर रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास हाइवे पर बीकानेर से जालौर जा रही रोडवेज की एक अनुबंधित बस ने सोमवार रात दस बजे सड़क पर खड़ी एक गाय को टक्कर मार दी। इससे गाय उछल कर दूर जा गिरी। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। वहां पास ही होटल पर बैठे कुछ युवकों ने कैंपर लेकर बस का पीछा किया और कलक्ट्रेट के पास बस को रुकवा लिया। बाद में चालक से गाय के लिए गौशाला में रसीद कटवाने की बात कही। इस पर ड्राइवर ने हामी भरी तो ग्रामीणों ने उसे जाने दिया। इस दौरान कोतवाली पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई लोगों को समझाया।

ग्रामीण मोहन राम महिया, पुरखा राम खिलेरी, शेराराम बिच्छू, राजीव बागडिय़ा, परसाराम पूनिया सहित लोगों ने बताया कि सोमवार रात वे लोग होटल पर बैठे थे। इस दौरान रोडवेज से अनुबंधित बीकानेर डिपो की एक बस वहां से गुजरी और सड़क पर खड़ी गाय को टक्कर मार दी। गाय उछल कर दूर जा गिरी। इससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने कैंपर लेकर बस का पीछा किया और कलक्ट्रेट के पास बस को रुकवा लिया। ड्राइवर ने अपना नाम हरि सिंह पुत्र मेघसिंह राठौड़ बताया। उसने बताया कि वह बीकानेर से जालौर सवारियां लेकर जा रहा है। ग्रामीणों ने उससे गौशाला में दान देने की बात कही। इस पर उसने सहमति दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाने के एएसआई शंकर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। तब तक बस चालक वहां से निकल गया। तो उन्होंने रोडवेज डिपो जाकर ड्राइवर से बात की। उसने पुलिस को बताया कि विवाद नहीं बढ़ा और ग्रामीणों के कहने पर वह गौशाला के नाम दान की रशीद कटवा लेगा। इस दौरान लगभग एक घंटे तक रोड पर ट्रेफिक जाम के हालात रहे। विवाद समाप्त होने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।

नागौर. कलक्ट्रेट चोराहे पर रोडवेज बस को घेरे खड़े गोगेलाव के ग्रामीण।