- Hindi News
- सतर्कता समिति की बैठक में छाया पानी और सफाई का मुद्दा
सतर्कता समिति की बैठक में छाया पानी और सफाई का मुद्दा
जिलास्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें पानी और सफाई से जुड़े मुद्दे छाए रहे। साथ ही सांसद सीआर चौधरी ने बैठक को महत्वपूर्ण बताते हुए कुछ विभाग के आला अधिकारियों के बैठक में नहीं पहुंचने को लेकर नाराजगी भी जताई। वहीं नागौर विधायक हबीबुर्रहमान ने बारी बारी से सभी विभागों की प्रगति रिपोर्ट जानी समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को पेंशन देरी से पहुंचाने को लेकर सफाई मांगी। बैठक में सड़क निर्माण, नरेगा संबंधी कार्य, कुपोषण, राशन संबंधी परेशानियों को लेकर चर्चा की गई। सांसद ने कहा कि निर्मल भारत अभियान के तहत गांवों में प्रत्येक घर में शौचालय बनाने को लेकर मुख्यमंत्री ने इंस्ट्रक्शन दिए हैं। इसके लिए नरेगा के तहत कार्य करवाया जाएगा। साथ स्कूलों में एमपी लैड से इसके लिए स्कूलों को पैसा मिलेगा। पीडब्ल्यूडी एसई रामा किशन जींजा ने बैठक में सुझाव दिया कि कई गांवों में बनी रोड के दोनों और गहरी झाडिय़ां है, इस कारण सभी को परेशानी होती है। नरेगा योजना के तहत इन ट्रैक्स की दशा सुधारी जाए। इस पर सभी ने सुझाव पसंद किया। इस पर नागौर विधायक हबीबुर्रहमान ने कहा कि पीडब्ल्यूडी ने गांवों में जो रोड बनाई हैं उसमें कहीं तो चौड़ाई आठ फीट तो कहीं और कम है, कहीं मिट्टी का लेवल सही नहीं है। डेगाना के प्रधान ने कहा कि नरेगा के तहत जो टेंडर हो रहे हैं वे अधिकतर माइनस में है। यह दस से माइनस 40 तक के टेंडर हो रखे हैं। इस पर सांसद ने कहा कि टेंडर के लिए फिक्स रेट होनी चाहिए। सांसद ने जिले में डॉक्टरों अन्य चिकित्सा कर्मियों के खाली पदों को लेकर चिकित्सा विभाग के अधिकारी से जानकारी मांगी। शेषपेज 17 पर
अधूरे जीएलआर पर मांगी रिपोर्ट
सांसदने केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए नागौर जिले में पेयजल तथा आधारभूत सुविधाओं के विभिन्न कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया। सांसद चौधरी ने जिला परिषद सीईओ को बिना पाइप कनेक्शन के अधूरे पड़े जीएलआर के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने नागौर लिफ्ट कैनाल के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि प्रथम चरण का कार्य किसी भी स्थिति में तय समय सीमा में ही पूरा किया जाए। समन्वित जलग्रहण प्रबंध कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सांसद चौधरी ने वाटर शेड के अधिकारियों से कहा कि डेगाना क्षेत्र मे