सर्किल बनाने की मांग
नागौर। भारतीयजनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा सोमवार को सांसद सीआर चौधरी से सांसद कोटे से बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के नाम पर सर्किल बनाने की मांग की गई। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि आजादी के 67 वर्ष बाद भी बाबा साहब की प्रतिमा नहीं लगी है। सर्किल स्थान कचहरी रोड, मानासर चौराहा, सर्किट हाउस के पास आदि जगहों पर घोषित करने की मांग की गई।