एबीवीपी की बैठक आयोजित
नागौर। अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक सोमवार को केशव कृपा भवन में रखी गई। बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह की व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की गई। शहीद भगतसिंह की जयंती पर नगर अध्यक्ष कैलाश काकड़ ने बताया की देश हित के लिए शहीदों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया परंतु आज के युग में प्राण देने की नहीं देश के लिए जीने की आवश्यकता है। प्रतिभा सम्मान समारोह 2014 में दसवीं, बारहवीं, स्नातक संकाय में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। मनीष काला, रणजीत देवड़ा, महेन्द्र प्रजापत, राजू राम, जितेन्द्र भाकल, कैलाश मेघवाल, जितेन्द्र लालरिया सहित अनेक सदस्य मौजूद थे