पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलास्तरीय एथलेटिक्स, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को विकास अधिकारी किशनसिंह राठौड़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामपाल ढाका ने किया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर राठौड़ ने कहा कि टीम को जीत आपसी सहयोग दिलवाती है किंतु एथलेटिक्स में खिलाड़ी की खुद की प्रतिभा उसे जीत दिलवाती है। शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर अपने चरित्र एवं समय के सदुपयोग से अच्छे विद्यार्थी खिलाड़ी बने। जिससे हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर सके। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामपाल ढाका ने कहा कि हार जीत सिक्के के दो पहलु है। खेल में वो खिलाड़ी जीतेगा जिसमें आत्म विश्वास है। एकाग्रता, लक्ष्य विश्वास जिसमें है उस खिलाड़ी के लिए चाहे कोई मैदान हो जीत उस खिलाड़ी की होती है। प्रतियोगिता संयोजक गोपालसिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन पढ़ा। एबीईईओ कर्माराम ने भी विचार व्यक्त किए। नागौर जिले की सभी तहसीलों की तीस टीमें यहां पहुंची है। प्रतियोगी खिलाड़ियों के भोजन चाय नाश्ता की व्यवस्था ग्रामीणों के जन सहयोग से की गई है।

बांगड़कॉलेज की महिला टीम ने जीता फाइनल

डीडवाना|राजकीयबांगड़ महाविद्यालय की महिला कबड्डी टीम ने 28 वीं महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की (सोफिया गर्ल्स महाविद्यालय अजमेर) में आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी (महिला) प्रतियोगिता में राजकीय बांगड़ महाविद्यालय, डीडवाना ने फाइनल मैच में वीर तेजास्थली मूंडवा की टीम को 53-31 से हराकर लगातार दूसरी बार विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

टीम कप्तान मुन्नी खींचड़ ने बताया कि टीम प्रशिक्षक छोटुराम फरड़ोलिया एवं प्रभारी हरीश चौधरी के नेतृत्व में टीम के संयुक्त प्रयासों से सफलता मिली है। टीम के डीडवाना पहुंचने पर गाजे बाजे के साथ नगर में स्वागत किया गया। खेल प्रभारी चैनाराम मुंदलिया ने बताया कि टीम ने विजेता ट्राफी महाविद्यालय में प्राचार्य को सुपुर्द करने पर आयोजित स्वागत समारोह में प्राचार्य प्रो. प्यारेलाल ने टीम सदस्यों का माल्यार्पण कर मुंह मीठा करवाया और जीत पर टीम को बधाई दी। स्वागत समारोह में डॉ. एनआर ढाका, प्रो. विमल किशोर गौड़, प्रो. अनिल तारडिय़ा, शहर से रमाकांत दीक्षित, महेंद्र सैनी, विनोद मारोठिया, नवरतन चान्दोलिया, राजेंद्र गुर्जर, अमराराम, भरतसिंह, सुमित कुमार सैन आदि ने महाविद्यालय छात्राओं की जीत