- Hindi News
- एकीकरण के बावजूद ऐसे हाल शिक्षक तीन, बच्चे दो, खाली हैं कक्षाएं
एकीकरण के बावजूद ऐसे हाल शिक्षक तीन, बच्चे दो, खाली हैं कक्षाएं
सरकारने कम नामांकन वाली कई स्कूलों को एकीकरण के नाम पर दूसरी स्कूलों में समायोजित कर दिया। मगर इसके बावजूद जिले में शिक्षा के चौंकाने वाले हालात सामने रहे हैं। मंगलवार को शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण किया तो पता चला कि एक स्कूल में दो बच्चे और उनके लिए तीन शिक्षिकाएं लगी हैं तो वहीं एक स्कूल में कोई बच्चा नहीं आता और इस वजह से शिक्षक ने स्कूल के ताला लगा रखा है। एकीकरण के बाद भी जिले में कई स्कूल ऐसे है जहां सिर्फ कागजों में नामाकंन है। नागौर ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलों के निरीक्षण में करीब एक दर्जन स्कूल ऐसे है जहां बच्चों का नामाकंन कागजों में है मामले को गंभीरता से लेते हुए बीईईओ की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी को ऐसी स्कूलों को मर्ज करने के लिए लिखा गया है। पत्र के अनुसार राप्रावि गोचर भूमि भवाद, राप्रावि खिलेरियों की ढ़ाणी रायधनु, राप्रावि छीला रोड़ प्याऊ श्रीबालाजी, राप्रावि जाजड़ों की ढ़ाणी टांकला, राप्रावि शिक्षाकर्मी थलाजू, राशिप्रावि डेरवा, राप्रावि सुथारों की ढ़ाणी नेणाऊ में नामाकंन शून्य मिला। इसी प्रकार राप्रावि बच्चा खाडा, राप्रावि खटीक बस्ती में नामाकंन कम पाया गया। शेषपेज 13 पर
मर्जी से आते हैं शिक्षक
ढ़ाकाने बताया कि भेरूनाडा अठियासन स्कूल में कार्यरत शिक्षक मनोज देवल देरी से स्कूल पहुंचे। बच्चों ने बताया कि कई बार शिक्षक स्कूल आकर तुरंत चले जाते है। बीईईओ ने बताया कि इस मामले के संबंध में कार्रवाई के लिए उच्च स्तर पर लिखा जाएगा। राप्रावि पिथासिया, राउप्रावि सालवा राबाउप्रावि गगवाना में निरीक्षण के दौरान बच्चों की पढ़ाई का स्तर ठीक मिला।
कुछ दिन पहले यह हुआ
कमनामांकन के आधार पर जिले की उच्च माध्यमिक स्तर की 199 स्कूलों में 339 प्राईमरी शिक्षा के स्कूल, माध्यमिक स्तर की 344 स्कूलों में 455 स्कूलें तथा उच्च प्राथमिक स्तर की 49 स्कूलों में 49 प्राईमरी स्तर की 28 स्कूलों में 32 स्कूल एकीकरण के तहत समायोजित की गई है।
केस दो: स्टूडेंट नहीं इसलिए स्कूल पर ताला
मानासरस्थित प्राईमरी स्कूल के किए गए निरीक्षणों के दौरान भी एक भी विद्यार्थी स्कूल में नहीं मिला। बीईईओ ढ़ाका ने बताया कि 23 30 अगस्त को हुए औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल में एक भी विद्यार्थी मौके पर नहीं मिला। प्रधानाध्यापक ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग राष्ट्री