- Hindi News
- आग लगने से बेटी की मौत, मां है गंभीर घायल
आग लगने से बेटी की मौत, मां है गंभीर घायल
नागौर|जायलथाना क्षेत्र के कटौती गांव में मंगलवार सुबह दस बजे एक महिला अपनी आठ वर्षीय पुत्री के साथ आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई।
इलाज के दौरान मासूम बालिका की मौत हो गई जबकि मां को गंभीर हालत में जाेधपुर रेफर किया गया है। घटना के समय परिजन खेत में गए हुए थे। दोनों के शरीर से केरोसीन की बदबू रही थी। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जायल थानाधिकारी भारत सिंह ने बताया कि रामकिशोर वैष्णव की 25 वर्षीय प|ी सीमा उसकी पुत्री मोनिका(8) दोनों घर में थी। सभी परिजन सुबह खेत चले गए थे। सुबह साढ़े दस बजे पड़ोसियों ने राम किशोर को फोन कर कहा कि घर में आग लगी है और धुंआ उठ रहा है। घरवाले भाग कर आए तो सीमा मोनिका आंगन में झुलसी हुई पड़ी थी। वहां केरोसिन की बदबू रही थी। परिजन दोनों को नागौर चिकित्सालय ले आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जोधपुर रेफर कर दिया गया।
मासूम ने 10 घंटे तड़पने के बाद तोड़ दिया दम
सुबह10 बजे हादसा हुआ। गंभीर रूप से जली दोनों मां बेटी दिनभर तड़पती रहीं। पहले नागौर फिर जोधपुर रेफर किया गया। वाहनों में भी दोनों की पीड़ा असहनीय थी। रात को करीब आठ बजे मासूम मोनिका ने जोधपुर में दम तोड़ दिया। मोनिका 95 प्रतिशत तक जल चुकी थी। मोनिका की मां सीमा की हालत भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि सीमा का शरीर भी 90 प्रतिशत झुलस गया है। जायल थाने के मुंशी इंद्रा राम मंगलवार देर शाम जोधपुर पहुंचे, लेकिन महिला के बयान नहीं हो पाए। पुलिस ने घटनास्थल से भी सैंपल उठाए हैं। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि दोनों क्यों और कैसे जली है। खबर मिलने पर महिला के पीहर पक्ष के लोग भी जोधपुर पहुंच चुके थे।