- Hindi News
- हाउसिंग बोर्ड पंचायत समिति प्रकरण की एफआईआर भेजी जयपुर
हाउसिंग बोर्ड पंचायत समिति प्रकरण की एफआईआर भेजी जयपुर
नागौर| एसीबीने आवासीय भवन निर्माण के दौरान घटिया निर्माण सामग्री उपयोग लेने करणू सरपंच पुत्र द्वारा नागौर पंचायत समिति के एईएन के खिलाफ निर्माण को लेकर कमीशन मांगने की शिकायत को लेकर तैयार की एफआईआर को मंगलवार को क्रमांकन दिलवाने के लिए जयपुर भेजा है। इसमें आवासीय विभाग के दो अधिकारियों, दो फर्मों दूसरे मामले में पंचायत समिति एईएन को नामजद किया गया है। एसीबी सीआई सिमरथा राम ने बताया कि बालवा रोड आवासीय योजना के मकानों के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने के मामले में आवासीय अभियंता हाकम चंद पंवार, परियोजना अभियंता प्रदीप कुमार माथुर, बीकानेर की मौजद्दीन कंस्ट्रक्शन कंपनी बीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी को आरोपी बनाकर एफआईआर को दर्ज करवाने के लिए जयपुर भेजा गया है। क्रमांकन दर्ज के बाद सभी आरोपियों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि दो साल पहले एसीबी ने बालवा रोड स्थित नए हाउसिंग बोर्ड में निर्माणाधीन मकानों से निर्माण सामग्री के सैंपल भरे थे। जिसकी रिपोर्ट कुछ दिन पहले ही आई थी। इसमें सीमेंट की मात्रा बजरी के अनुपात में आधी ही है। इस प्रकार घोटाले की पुष्टि हुई थी। जिसमें 13 लाख 81 हजार 452 रुपए के गबन की बात सामने आई। इस पर दो अधिकारियों सहित दोनों फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जयपुर भेजी गई।