- Hindi News
- रामकथा में राम जन्मोत्सव पर बंटी बधाइयां
रामकथा में राम जन्मोत्सव पर बंटी बधाइयां
भास्कर न्यूज | मारवाड़ मूंडवा
कस्बेके तारकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में चल रही दस दिवसीय रामकथा के तीसरे दिन मंगलवार को कथा प्रसंग में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। कथा के दौरान देवताओं द्वारा विष्णु समक्ष आसुरी शक्तियों के दमन के लिए प्रार्थना करने और विष्णु द्वारा स्वयं अवतरित होने का आश्वासन देने, गुरु वशिष्ठ द्वारा हवन करवाने और फिर दशरथ के संतान होने संबंधी विविध प्रसंग बड़े ही मार्मिक अंदाज में प्रस्तुत किए।
भगवान राम का जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान बाल स्वरूप में भगवान राम की सजीव झांकी सजाई गई। भगवान राम के जन्म के अवसर पर बधाइयां बांटी गई, अबीर गुलाल एवं पुष्पों की वर्षा की गई। वहीं रामकथा में प्रवचन के दौरान राघवदास महाराज ने मोबाइल और टीवी संस्कृति से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एक सीमा तक जहां जरूरी हो वहां तक तो मोबाइल बड़े बुजुर्गों के लिए उपयोगी हो सकता है। किंतु आज बच्चे मोबाइल से चिपके नजर आते हैं।
यह भविष्य के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। इसी प्रकार उन्होंने परिवारों के विघटन में कुछ हद तक टीवी संस्कृति को भी उत्तरदायी बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में मूंडवा कस्बे सहित आस पास के गांवों के लोग उपस्थित रहे।
गोगेलाव|ग्रामस्थित राम मंदिर के समीप भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। मंगलवार को पंडित जयगोपाल शास्त्री द्वारा श्री शुक्रदेव परीक्षित संवाद वराह अवतार प्रसंग का वर्णन किया।
इसमें भीष्म पितामह के जीवन पर झांकियों से वर्णन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। कथा के दौरान शास्त्री ने कहा की कलयुग में ऐसा पाप छा रहा है कि मनुष्य को पहले ही समझ जाना चाहिए कि पाप ओर पुण्य में क्या फर्क है। कथा के बीच-बीच में झाड़ीसरा के कलाकार सहदेव ने भजन प्रस्तुत किए।
मारवाड़ मूंडवा. रामकथा में उपस्थित श्रद्धालु एवं भगवान राम की सजीव झांकी
महालक्ष्मी मंदिर में मनाया पाटोत्सव
सामयिक से व्यक्ति के विकारों का शमन
मारवाड़ मूंडवा. महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित पाटोत्सव में आरती करते श्रद्धालु एवं श्रृंगारित प्रतिमा।