पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऊंटवालिया में रात्रि चौपाल का आयोजन

ऊंटवालिया में रात्रि चौपाल का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऊंटवालिया में रात्रि चौपाल का आयोजन

नागौर।कलक्टर डॉ. वीना प्रधान ने मंगलवार को रात्रि चौपाल जनसुनवाई कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कलक्टर ने गंठीलासर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण गौड़ तथा जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र चौधरी भी साथ थे। कलक्टर ने नागौर पंचायत समिति की छीला ग्राम पंचायत में आईटी केंद्र पर जन सुनवाई की तथा सेवडी ग्राम पंचायत में चल रहे भामाशाह शिविर का निरीक्षण किया। कलक्टर ने पीपासर स्थित गुरु जंभेश्वर पैनोरमा का निरीक्षण किया तथा उंटवालिया ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल के दौरान जन सुनवाई की। इस जन सुनवाई के दौरान जनप्रतिनिधियों सहित उपखंड अधिकारी नागौर डॉ. दलवीर सिंह तथा विभिन्न अधिकारी भी उपस्थित थे।