आधार कार्ड बनाने की जद्दोजहद
नागौर। नगर परिषद में इन दिनों आधार कार्ड बनवाने को लेकर लोगों की काफी भीड़़ रही है। इसके लिए परिषद में चार कंप्यूटर लगाए गए हैं। दो महिलाओं दो बच्चों के लिए। शहर आस पास के गांवों की भीड़ को देखते हुए यह नाकाफी है। गौरतलब है कि यहां चलने वाले भामाशाह शिविर को प्रशासन ने आगामी आदेश तक बंद कर रखा है। इस कारण अब केवल चार कंप्यूटर ही बचे हैं उन पर आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं। इस कारण लाेगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में गांवों में चल रहे भामाशाह शिविरों को देखते हुए यहां से भामाशाह शिविर को हटाया गया था। नगर परिषद में आधार कार्ड बनवाते लोग।