पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मरीजों को मिला यूनानी चिकित्सा का लाभ

मरीजों को मिला यूनानी चिकित्सा का लाभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर। कुम्हारीदरवाजा स्थित गांछा बस्ती में मंगलवार को निशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर हुआ। इस मौके पर यूनानी चिकित्सक मोहम्मद असलम ने मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइयां बांटी। डॉक्टर असलम ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिदंगी में प्राचीन पद्वति की चिकित्सा से लोग दूर हो रहे हैं मगर यूनानी चिकित्सा ऐसी चिकित्सा है जो कि प्रत्येक मरीज का इलाज शत प्रतिशत करती है। उन्होंने कहा कि मरीजों को फास्ट फूड से बचते हुए खान पान की तरफ ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर गठियां, बवासीर, सिर दर्द, हडडी रोग अन्य बीमारियों के मरीजों का उपचार किया गया। शिविर में महिला पुरुष मरीजों की भीड़ रही।