जैन समाज तपागच्छ के अध्यक्ष का स्वागत
नागौर। कृषिमंडी व्यापार मण्डल ने मंगलवार को जैन समाज तपागच्छ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महावीर बांठिया का स्वागत किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष भोजराज सारस्वत ने बताया कि समाज सेवा के लिए युवा आगे आएंगे तो देश का विकास होगा। इस दौरान सचिव बनवारी लाल, कोषाध्यक्ष अशोक राठी, पवन भट्टर, महावीर कोठरी, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय कोष अध्यक्ष घनश्याम ओझा, कैलाश जोशी, रामेश्वर सारस्वत, हितेश, राजाराम, दुर्गाराम सहित व्यापारी मौजूद थे।