हरिण शिकारियों को गिरफ्तार करने की मांग
नागौर। जंभेश्वरपर्यावरण एवं जीव रक्षा प्रदेश संस्था के सदस्यों ने मंगलवार को कलक्टर को ज्ञापन देकर हरिण शिकारियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। जगदीश पोटलिया ने बताया कि 24 अगस्त को रात के समय थाना क्षेत्र के जारोड़ा और खेडूली के बीच शिकारियों ने हरिण का शिकार किया था। ग्रामीणों द्वारा मेड़ता रोड थानाधिकारी संपत सिंह राजावत को सूचना दी गई, लेकिन थानेदार ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इस पर संस्था सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ धरना दिया। मेड़ता वृत्ताधिकारी ने सात दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही, लेकिन 23 दिन बीतने पर भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी।