भाजपा का धन संग्रह अभियान आज से
नागौर। कश्मीरमें बाढ़ की तबाही पर मदद को लेकर भाजपा का धन संग्रह अभियान बुधवार से शुरू होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र उत्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक बैठक में यह तय किया गया शहर महामंत्री रामकुमार चौधरी ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान ही विधानसभा कोष में धन संग्रह कर जमा करवाने का निर्णय किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को सुबह 11 बजे कृषि मंडी से धन संग्रह करना शुरू किया जाएगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष रामनिवास सांखला, पार्षद नीलम तोलावत, रामकुमार चौधरी, मनीष बंसल, प्रमोद बाकलीवाल, नंदकिशोर जांगिड़, राजू पहाड़िया, राजकुमार सोनी, शकील अंसारी, विजय पालड़िया, राजेश चौरडिय़ा, विजय पंवार, लालचंद, इकबाल चौहान, कैलाश तोलावत, मनोज मिस्त्री आदि मौजूद थे