अलग अलग सड़क हादसों में दो घायल
नागौर। जायलथानांतर्गत खिंयाला-सिलनवाद रोड़ मार्ग पर रोल मूंडवा के बीच डीडिया फांटा के पास हुए सड़क हादसों मंगलवार को दो जने गंभीर घायल हो गए। दोनों को पहले नागौर फिर जोधपुर चिकित्सालय रेफर किया गया। एंबुलेंस 108 प्रभारी रिद्धकरण रैवाड़ ने बताया कि सिलनवाद निवासी लक्ष्मण राम(45) तंवर जायल से सिलनवाद मोटरसाइकिल लेकर जा रहा था। जैसे ही वह अपने खेत से थोड़ा आगे निकला अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। नीचे गिरने से वह गंभीर घायल हो गया। देर शाम उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। भिलवाड़ा के तिलोली निवासी राजू सिंह (27) पुत्र कान सिंह रावणा राजपूत जीप लेकर रोल से मूंडवा जा रहा था। इसी दौरान एक निजी विद्यालय की बस ने जीप का टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। वह रोल में एक क्रेशर पर काम करता है। नागौर चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बस चालक भी मौके से भाग गया। दोनों मामलों में देर रात तक कोई भी प्रकरण दर्ज नहीं किया गया था। इसी प्रकार लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को छोटी खाटू पुलिस ने गिरफ्तार किया। छोटी खाटू कस्बे से 9 किलोमीटर दूर मंगलवार को भवाद गांव के भाऊ राम पुत्र पूर्णाराम मेघवाल को छोटी खाटू पुलिस चौकी के कांस्टेबल भरत कुमार ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।