- Hindi News
- तैयार टंकियों का जिम्मा अब परिषद को, पानी आपूर्ति में सुधार के संकेत
तैयार टंकियों का जिम्मा अब परिषद को, पानी आपूर्ति में सुधार के संकेत
अधिकारियों की बैठक में कलक्टर ने की कार्यों की समीक्षा
भास्करन्यूज| नागौर
शहरमें रूडिप की ओर से तैयार पानी की टंकियों को अब नगर परिषद को सौंपा जाएगा। इसके साथ ही पानी आपूर्ति के कम दबाव वाले क्षेत्रों से अवैध नल कनेक्शन हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी। विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में मंगलवार को यह निर्णय लिए गए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलक्टर डॉ. वीणा प्रधान ने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तरह से निर्वहन करें। आरयूआईडीपी के अधिषाषी अभियंता ने सीवरेज कार्य तथा सड़कों की मरम्मत सम्बंधी जानकारी दी। बैठक में निर्णय लिया गया कि जलापूर्ति के लिए तैयार हो चुकी टंकियों को विकास प्रभारी अधिकारी या जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता की उपस्थिति में नगर परिषद को हैंडओवर की जाएंगी।
कलक्टर ने आरयूआईडीपी अधिकारियों से कहा कि सीवरेज कार्य का प्लान नगर परिषद आयुक्त को उपलब्ध कराया जाए ताकि परिषद सीवरेज कार्य के दौरान टूटी सड़कों की मरम्मत का सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार कर सके।