- Hindi News
- रिश्तेदारों पर तलवार से किया हमला, मामला दर्ज
रिश्तेदारों पर तलवार से किया हमला, मामला दर्ज
नागौर। शहरके न्यारों के मोहल्ले में सोमवार देर रात तीन बजे एक भाई ने खुद के रिश्ते के भाई पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान उसे बचाने आए चाचा के लड़के को भी चोटें आई। पुलिस ने जानलेवा हमले के प्रयास का मामला दर्ज किया है। दोनों घायलों का नागौर राजकीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार अल्लाबख्श ने रिपोर्ट दी कि सोमवार रात वह अपने परिवार सहित घर में सो रहा था। चांद मोहम्मद पुत्र जमालुद्दीन शराब पीकर उसके घर के बाहर आया और गाली गलौच करने लगा। अब्दुल अजीज ने दरवाजा खाेला तो उसने हाथ पकड़ कर उसे बाहर खींच लिया। आरोपी के हाथ में तलवार थी। उसने अजीज पर कई वार किए। बीच बचाव करने आए अजीज के चाचा के लड़के सद्दाम पर भी आरोपी ने तलवार से कई वार किए। लोगों ने मिलकर आरोपी के हाथ से तलवार छीनी तो वह मौके से भाग गया। दोनों घायलों को चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती कर लिया गया। अजीज के सिर, हाथ पैर में गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने जानलेवा हमले के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
न्यूज़ इनबॉक्स