- Hindi News
- नील गाय को बचाने के चक्कर में दादा पोता घायल
नील गाय को बचाने के चक्कर में दादा-पोता घायल
नील गाय को बचाने के चक्कर में दादा-पोता घायल
खींवसर।नागड़ी रोड पर एक नील गाय को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दादा-पोता घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों सड़क पर पड़े थे। इस दौरान नागौर आगार की बीकानेर-जोधपुर रोडवेज बस के परिचालक ने देखा तो उन्हें बस में बिठाकर के खींवसर सीएचसी में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार पालड़ी निवासी गणेशराम (65) पुत्र रामकरण जाट मंछा राम (13) पुत्र डूंगर राम सोयला से खींवसर की ओर रहे थे। इस दौरान सड़क पर अचानक नील गाय गई। उसे बचाने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया इससे दादा-पोता घायल हो गए। बाद में रोडवेज परिचालक नरेश डिडेल ने दोनों को खींवसर सीएचसी में पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।