- Hindi News
- आखिर जागा प्रशासन, धापू के परिजनों को मिला न्याय
आखिर जागा प्रशासन, धापू के परिजनों को मिला न्याय
विधायक हबीबुर्रहमान ने दिखाई सक्रियता
जायलके गरीब परिवार के तीन दिन से धरने पर बैठे होने की सूचना पर नागौर विधायक हाजी हबीबुर्रहमान अशरफी लांबा मौके पर पहुंचे। उन्होंने गरीब परिवार की सुध ली और सीएमएचओ डॉ. अशोक यादव से बात कर तत्काल राहत देने के निर्देश दिए। विधायक ने गरीब परिवार के लोगों बच्चों को खाना भी खिलाया। विधायक ने कहा कि प्रशासन के पास फरियाद लेकर पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का तत्काल समाधान हो। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी ऐसे मामलों को लेकर बेहद संवेदनशील हैं।
इन्होंनेकिया संघर्ष : धापूके पति ओम प्रकाश नायक, पिता हापू राम(70), अंधी मां धन्नी देवी (66), पुत्र राजेश (7), पुत्री उर्मिला (5), गणेश (3) एक नौ माह की बच्ची लक्ष्मी धरना स्थल पर मौजूद रही। यह परिवार गत तीन दिन रातों से भूख हड़ताल पर था और केवल पानी के सहारे अपना समय निकाल रहा था। शेष पेज 17 पर
Ì¢˜æ ¿¢¼ýàæð¹ÚUãUæÇ¸æ
खाता खुलते ही मिलेगा मुआवजा
मुआवजेकी शेष 1.5 लाख रुपए की राशि के बारे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक यादव ने बताया कि बैंक खाता नहीं होने के कारण ही मुआवजे की राशि में देरी हुई। कलक्टर द्वारा प्रमुख शासन सचिव मेडिकल से बात करने पर निर्देश मिले कि फिलहाल किसी भी फंड से मुआवजे की राशि पीड़ित परिवार को दे दी जाए। जब मुआवजा मिलेगा तो उसे समायोजित कर लिया जाएगा। इस संबंध में प्राप्त ऑनलाइन स्वीकृति के बाद निर्देशों की अनुपालना में पीड़ित परिवार के परिजनों को लिखित आश्वासन भी दे दिया गया है कि खाता संबंधी कार्रवाई पूरे करते ही परिवार को तुरंत मुआवजे की राशि दे दी जाएगी।
नागौर. पशु प्रदर्शनी स्थल पर भूख हड़ताल पर बैठे धापू के परिजन।