- Hindi News
- किसानों की आस्था का केंद्र है 12 तुगलक रोड: हनुमान बेनीवाल
किसानों की आस्था का केंद्र है 12 तुगलक रोड: हनुमान बेनीवाल
खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का नई दिल्ली मे 12 तुगलक रोड पर स्मारक बनाने की माँग पूरे प्रदेश मे तेज़ी से बढ़ रही है
विधायक ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का स्मारक दिल्ली मे बनना चाहिए। बेनीवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की आर्थिक नीतियों को ना केवल देश मे बल्कि विदेशो मे भी अर्थशास्त्र मे पढ़ाया जाता है। विधायक ने कहा की चौधरी चरण सिंह का सरकारी आवास केवल उनकी पार्टी और परिवार तक सीमित नही है, यह देश की राजधानी मे हिन्दुस्तान के करोड़ो किसानो की आस्था का केंद्र है इसमे चरण सिंह जी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 28 वर्ष गुज़ारे है इसलिए इस जगह पर सरकार को किसान स्मारक बनाना चाहिए बेनीवाल ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली मे जब 44 सरकारी आवासो को राष्ट्रीय स्मारक बनाया जा चुका है तो चौधरी चरण सिंह के आवास को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने मे सरकार देरी क्यू कर रही है। बेनीवाल ने कहा कि इस मुद्दे पर अनदेखी की गई तो प्रदेश के किसान आंदोलन करेंगे और दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा।