श्वानों के हमले से नीलगाय घायल
रूण|हिलोड़ी केग्रामीणों ने सोमवार सुबह नीलगाय के बच्चें को श्वानों के चंगुल से बचाया। ग्रामीण पप्पू फिरौदा, श्रवण जांगिड़, दिलीप जांगिड़, सुरेश चौधरी ने बताया कि नीलगाय के बच्चे को 4-5 जंगली श्वानों ने घायल कर दिया। इस पर पन्ने सिंह सहित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच नीलगाय के बच्चे की जान बचाई। वनविभाग को सूचित कर कर्मचारियों के साथ नागौर भिजवाया।