युवक को पहुंचाया अस्पताल
बूड़सू| बूड़सूमेगा हाईवे पर नाथों की ढाणी के समीप सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक लहूलुहान स्थिति में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची 108 से घायल युवक को कुचामन के राजकीय चिकित्सालय में लाया गया। 108 एंबुलेंस के ईएनटी टीकम चन्द सैनी एवं चालक नानूराम गीला ने बताया कि नाथों की ढाणी के पास अज्ञात युवक के लहूलुहान हालत में होने की सूचना मिली। जिस पर घायल को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में लाया गया। युवक की पहचान नागौर जिले के गगवाना निवासी मालाराम (40) पुत्र डुगलराम के रूप में हुई। युवक के परिजनों को दूरभाष पर सूचना दी गई।