पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट से बालक घायल

मारपीट से बालक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारपीट से बालक घायल

नागौर. पोटलियामांजरा में शनिवार को पड़ोस में रहने वाले युवकों ने एक बालक के साथ मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गया। परिजन उसे लेकर नागौर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया। जानकारी के अनुसार मनोहर राम(12) पुत्र सुरजा राम जाट के साथ पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों ने किसी बात को लेकर मारपीट कर दी। परिजनों ने उसे बीच बचाव कर छुड़ाया। मौका देखकर युवक वहां से भाग निकले। वहां से बालक को नागौर राजकीय चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। खबर लिखी जाने तक पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज नहीं किया था।

बैठक14 को

खींवसर. दाधीचसमाज की बैठक 14 सितंबर को लालावास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में होगी। युवा तहसील अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में समाज विकास के संबंधित अनेक मुद्दों पर चर्चा होगी।