पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव में नग्न कर घुमाया तो तालाब में कूदकर दी जान

गांव में नग्न कर घुमाया तो तालाब में कूदकर दी जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोर पंख चुराने की दी थी सजा, बालक ने तनाव में आकर उठाया कठोर कदम

नागौर/डीडवाना.डीडवानाउपखंड के नजदीकी कोलिया गांव में शनिवार को एक मासूम को बाड़े में घुसकर मोर पंख चुराने की सजा बाड़े के मालिक ने इस तरह दी की मासूम तनाव में आकर तालाब में कूद गया और अपनी जान दे दी। बड़ी मशक्कत के बाद मासूम का शव तालाब से निकाला गया है|घटना को लेकर सारा गांव अचंभित है पुलिस ने घटना के आरोप में एक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है|डीडवाना के नजदीक कोलिया गांव में पप्पूराम (12) पुत्र दीपा राम धतरवाल गांव के नजदीक एक बाड़े में मोर पंख लेने के लिए बाड़े में घुसा। मोर पंख लेकर ज्योंही बाहर निकल रहा था इसी दौरान बाड़े का मालिक जुगल किशोर काकड़ा गया और उसने बालक को पकड़ लिया और मोर पंख चुराने की बात कहते हुए मारपीट करते हुए गांव में लेकर गया। इससे भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने मासूम के कपड़े उतरवा लिए और नग्न कर गांव में घुमाया| इससे आहत मासूम तनाव में गया और उसने गांव के नजदीक बने तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी|घटना के बाद खबर देखते ही देखते गांव भर में फैल गई और गांव के लोग तालाब के पास मासूम की बचाने की जद्दोजहद में जुट गए चार घंटे की भागदौड़ के बाद भी ग्रामीण बच्चे को ढूंढने में नाकाम रहे तो आनन फानन में प्रशासन और पुलिस को घटना की सूचना दी। तहसीलदार पुलिस मौके पर पंहुचे और गौताखोरों की मदद से मासूम के शव को ढूंढकर तालाब से निकाला शव को बांगड़ अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। रविवार सुबह उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी बाड़े के मालिक को पूछताछ और जांच के लिए हिरासत में ले लिया है। देर रात तक परिजन थाने में मौजूद थे और पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई जा रही थी।