जहरीली वस्तु के सेवन से महिला बेहोश
आचीणा गांव में शनिवार को एक विवाहिता जहरीली वस्तु के सेवन से बेहोश हो गई। बाद में परिजनों उसे लेकर नागौर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे यहां उसे भर्ती कर लिया गया। जानकारी के अनुसार केलकी उर्फ केलम(27) प|ी सोहन नाथ कालबेलिया ने शनिवार को अपने पीहर स्थित घर में किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई और वह बेहोश हो गई। घटना के समय परिजन खेत गए हुए थे। वापस लौटे तो केलकी आंगन में बेहोश पड़ी थी। वहां से उसे नागौर राजकीय चिकित्सालय लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया। बेहोशी के कारण पुलिस उसके बयान नहीं ले पाई। उसके होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा कि इस घटना के पीछे क्या कारण रहे।