पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटरसिटी से कटा वृद्ध, एक घंटे तक जाम हो गया बीकानेर रेलवे फाटक

इंटरसिटी से कटा वृद्ध, एक घंटे तक जाम हो गया बीकानेर रेलवे फाटक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ताऊसर से मानासर के बीच शनिवार रात को पौने आठ बजे एक वृद्ध व्यक्ति की जयपुर बीकानेर इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद इंटरसिटी पौन घंटे तक घटनास्थल पर रुकी रही तो वहीं बीकानेर मानासर रेलवे फाटकों पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। कई देर तक रेल फाटक बंद रहने से लोगों को भी परेशान होना पड़ा। देर रात तक मरने वाले के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

हुआ यूं कि मानासर से ताउसर फाटक के बीच शनिवार रात पौने आठ बजे एक अज्ञात वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। शव ट्रेन के इंजन में फंस गया था। उसे निकालने में जीआरपी के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

वृद्ध का शरीर कमर के नीचे से आधा कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी पुलिस ट्रेन में शव रखकर पहले रेलवे स्टेशन पहुंची फिर शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। देर रात तक यह पता नहीं चल पाया था कि मरने वाला वृद्ध कौन था। वृद्ध की उम्र 65 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। उसने साफा चोला और धोती पहन रखी थी। वृद्ध के पास एक छड़ी भी थी। वृद्ध की जेब से एक पर्स मिला जिसमें एडवोकेट भगवान राम सारस्वत का विजिटिंग कार्ड भी मिला है।

ताउसर से मानासर के बीच रेल से व्यक्ति के कटने की जानकारी लोगों को नहीं थी। बीकानेर फाटक पर इंटरसिटी के आने की वजह से हमेशा की तरह बंद कर दिया गया। मगर 30 मिनट तक फाटक नहीं खुला तो वाहन चालक परेशान होने लगे। रेल फाटक के दोनों तरफ एक किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गई। परेशान लोगों ने गेटमैन को पूछा तो उसने बताया कि किसी पशु के इंटरसिटी में कटने की सूचना है। बाद में बताया गया कि कोई वृद्ध ट्रेन की चपेट में गया। इस बीच रात 8:43 बजे ट्रेन रेलवे स्टेशन से रवाना हुई और उसके बाद बीकानेर फाटक को खोला गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

इधर लग गया जाम, परेशान हुए लोग