- Hindi News
- बाराणी में हिरण की मौत, ग्रामीणों ने रास्ता रोक कर जताया विरोध
बाराणी में हिरण की मौत, ग्रामीणों ने रास्ता रोक कर जताया विरोध
सदरथानांतर्गत बाराणी गांव में रविवार देर रात कार की टक्कर से एक हिरण घायल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, बाद में कार चालक हिरण को गाड़ी में डालकर जाने लगे, वन्य जीव प्रेमियों द्वारा पीछा करने पर उन्होंने हिरण को रास्ते पर ही छोड़ दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, देर रात वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तबीयत खराब होने पर उन्हें वापस नागौर राजकीय चिकित्सालय आना पड़ा। इस कारण देर रात तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हो सका। वन्य जीव प्रेमी अनिल माल सुरेंद्र गिला ने बताया कि वह नागौर से अलाय गांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान बीकानेर की ओर से रही एक बिना नंबर की कार ने टक्कर मार कर हिरण को घायल कर दिया। बाद हिरण को गाड़ी में डालकर भागने लगे। फिर जब उन्होंने पीछा किया तो कार चालक ने हिरण काे रास्ते में ही पटक दिया। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण बाराणी स्थित बीकानेर जोधपुर हाइवे के किनारे एकत्र हो गए और रास्ता जाम कर विरोध शुरू किया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
काफीदेर बाद पहुंचे वन विभाग के अधिकारी
सूचनामिलने के काफी देर बाद तक भी कोई वन अधिकारी मौके पर नहीं आया। इससे ग्रामीणों में रोष पनप गया। देर रात वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन एक अधिकारी की तबीयत बिगड़ जाने के कारण उन्हें वापस नागौर राजकीय चिकित्सालय लौटना पड़ा। इससे कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी।
शेषपेज 19 पर