ध्यान साधना शिविर आयोजित
नागौर। अखिलविश्व गायत्री परिवार द्वारा रविवार को पारीक समाज भवन के सामने चिंडकावाड़ी स्थित गोपीनाथ मंदिर मं ध्यान साधना शिविर रखा गया। शिविर का शुभारंभ हीरालाल अटल, दिनेश टाक, कैलाश सारस्वत एवं पुरुषोत्तम पारीक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में सामूहिक रुप से प्रार्थना की गई की सबके लिए सदबुद्धि-सबके लिए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इसके साथ ही स्वच्छता बनाए रखने का भी संकल्प लिया गया। शिविर में आए समस्त लोगों का राधेश्याम डागा ने धन्यवाद व्यक्त किया।