पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिस व्यक्ति में मानवता होती है वह महान कहलाता है साध्वी संयम ज्योति

जिस व्यक्ति में मानवता होती है वह महान कहलाता है- साध्वी संयम ज्योति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ द्वारा कनक आराधना भवन में रविवार को साध्वी संयम ज्योति ने प्रवचन के दौरान कहा की जिस व्यक्ति में मानवता होती है वह व्यक्ति महान कहलाता है। देश में व्यक्ति की मानवता का मानदंड चरित्र ही रहा है।

परंतु आज लक्ष्मीवान को महान कहा जाता है। लक्ष्मीवान बनने के साथ ही निर्दयता, अहंकार, कटुवचन एवं तृष्णा आदि का जीवन में प्रवेश हो जाता है। कोई भी व्यक्ति नरक गति पशु तथा पक्षी आदि की गति प्राप्त करना नहीं चाहेगा। व्यक्ति के चाहने से कुछ नहीं होता है अगर उसको मनुष्य गति, देव गति को प्राप्त करना है तो उसे पूर्ण रुप से कपट, वासनाओं मोह को नष्ट करना होगा। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ द्वारा जय मल्ल जैन स्मृति भवन में साध्वी सुप्रभा महाराज के सानिध्य में चातुर्मास तप त्याग के साथ चल रहा है। इसी क्रम में रविवार को सामूहिक एकासन तप का आयोजन दीपचंद नाहटा परिवार द्वारा किया गया जिसमें 85 श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया।

समिति के संयोजक महावीर नाहटा ने बताया कि धार्मिक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें गिरनार टीम पालीताना टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें गिरनार टीम विजेता रही। दोनों टीमों को अर्जुन मल चौरडिय़ा द्वारा पुरस्कार दिया गया।