भाजपा नेता चौहान ने किया गांवों का दौरा
खींवसर| राज्यकेंद्र में भाजपा की सरकार होने से विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। जनता ने जिस उम्मीद के साथ भाजपा को भारी बहुमत देकर जिताया है अब कड़ी से कड़ी जुड़ी है। इससे विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह विचार भाजपा नेता दूर्ग सिंह चौहान ने क्षेत्र के गांवों के दो दिवसीय दौरे में ग्रामीणों से बातचीत में व्यक्त किए। चौहान ने ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होकर उनका प्राथमिकता से समाधान करवाने का भरोसा दिलवाया। उन्होंने कहा कि थोड़े दिन पहले सीएम से मुलाकात कर खींवसर को पंचायत समिति बनाने की मांग की थी। जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट की बैठक में ऊर्जा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने भी इसकी पैरवी की है। इस अमल करते हुए मुख्यमंत्री ने नागौर जिला प्रशासन को खींवसर को पंचायत समिति बनाने के लिए सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेज दिया है। चौहान ने कहा कि खींवसर करीब 20 वर्ष पहले ही पंचायत समिति हो सकती थी लेकिन कई कारणों से ऐसा हो सका। अब पंचायत समिति बनने से गांवों के विकास की रफ्तार बढे़गी। चौहान ने कहा कि खींवसर क्षेत्र से जाति, धर्म, राजनीति से ऊपर उठ कर खींवसर को पंचायत समिति बनाने एवं पंचायतों का पुनर्गठन करने से पंचायतों को फायदा होगा। इस मौके पर मंछाराम देवासी, मनोहर भटनोखा, इकबाल गौरी, किशोर मेघवाल, कालूराम जाट, जयदेव वैष्णव, हनुमान सिंह आकला सहित ग्रामीण मौजूद थे।