पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद भगत सिंह को याद किया, सामाजिक कुरीतियां छोड़ने का आह्वान

शहीद भगत सिंह को याद किया, सामाजिक कुरीतियां छोड़ने का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| बलदेवराम धर्मशाला में रविवार को जाट समाज समन्वय समिति की बैठक में शहीद भगतसिंह की जयंती के मौके पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित की उनके बलिदान को श्रद्धा से याद किया गया। समिति सचिव अर्जुन लोमरोड़ ने बैठक में कई बिंदू उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मेहराम नगवाडि़या ने समाज में व्याप्त कुरीतियां मिटाने भाई चारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया। समिति के उपाध्यक्ष डा. शीशराम चौधरी ने युवा वर्ग को रक्तदान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। समिति के अध्यक्ष डा. शंकर लाल जाखड़ ने युवा शक्ति को जोड़ने उनकी ऊर्जा का समाज में सकारात्मक उपयोग करने के प्रयास करने योजना बनाने के साथ उनको क्रियान्वित करने पर जोर दिया। पवन काला ने ग्रामीण छात्रों की कोचिंग पर ध्यान देने तथा पेहरावणी ओढ़ावणी नहीं लेने ही देने वाले विचारवान, प्रेरणादायी लोगों को प्रोत्साहित करने की अपील की। रामचंद्र सिरोया ने समाज में सकारात्मक पक्षों पर जोर देने की बात कही। परमा राम जाखड़ ने नशा मुक्ति के लिए प्रयासों की आवश्यकता जताई। आईदान फिड़ौदा ने राज्य मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को तीन वर्ष तक 11000 रुपए देने की इच्छा प्रकट की। गोविंद कड़वा रणजीत धौलिया ने युवाओं में भाई चारा बढ़ावा देने की जिम्मेदारी लेने की इच्छा रखी। इनके अलावा बैठक में रामेश्वर डिडेल, बृजेन्द्र मुण्डेल, कमलकांत सिरोया, राजेंद्र काला, नवीन गोदारा, नारायणराम बिडियासर, नृसिंह बसवाणा आदि ने भी विचार रखे। इस अवसर पर प्रेमाराम चौधरी, जोगेंद्र सांगवा, हेमाराम सांगवा, प्रहलाद जाजड़ा, उम्मेद राम जाजड़ा, निम्बाराम, हरेन्द्र बेंदा, सुरेश खोजा, कोजाराम जाखड़, लछमण राम, भूरा राम सहित अनेक जाट समाज के लोग मौजूद थे।

नागौर. जाटसमाज समन्वय समिति की बैठक में उपस्थित जाट समाज के लोग।