पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्थायी वारंटी गिरफ्तार

स्थायी वारंटी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थायी वारंटी गिरफ्तार

नागौर. कोतवालीपुलिस ने चैक अनादरण के मामले में सात साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। कोतवाल जब्बरसिंह ने बताया कि डेगाना जंक्शन निवासी राज मोहम्मद चैक अनादरण के मामले में सात साल से फरार चल रहा था। आरोपी के गांव में होने की सूचना मिलने पर कांस्टेबल मेहराम पंवार माधाराम को मौके पर भेजा गया। दोनों आरोपी को घर से दबोच कर नागौर ले आए। यहां उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

जुआखेलते नौ गिरफ्तार: नागौर।सदर थाना पुलिस ने बासनी, बसवाणी कादरपुरा में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सार्वजनिक स्थान पर छक्का दाना से हार जीत के दांव लगाकर जुआ खेलते पाए जाने पर 9 लोगों को पकड़ कर 16 हजार 370 रुपए की नकदी बरामद की है। थानाधिकारी भंवरलाल देवासी ने बताया कि कादरपुरा में जुआ खेलते पाए जाने पर मोहम्मद जाकीर, गुलाम मुस्तफा पप्पूराम वाल्मिकी तथा बसवाणी में जुआ खेलते पाए जाने पर बासनी के मोहम्मद हुसैन, कुम्हारी के नासीर आशिफ बासनी में जुआ खेलते पाए जाने पर मोहम्मद अंसार, अमीन कादरपुरा के इकबाल को गिरफ्तार कर नकदी बरामद की गई।