पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कस्बे के बीचों बीच से उठाकर ले गए ट्रांसफार्मर, नहीं लगी किसी को भनक

कस्बे के बीचों बीच से उठाकर ले गए ट्रांसफार्मर, नहीं लगी किसी को भनक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जायल| कस्बेके घमटिया बास से शनिवार आधी रात को 11 केवी लाइन को फाल्ट कर चोर ट्रांसफार्मर उठाकर ले गए।

डिस्कॉम सहित किसी को भी इस मामले की खबर नहीं लगी। कई मोहल्लों में दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रही। कस्बे के घमटिया बास स्थित नागौर-डीडवाना रोड पर लगे ट्रांसफार्मर को शनिवार रात 2 बजे चोर लाइन में फाल्ट कर उतारकर ले गए। इससे रात भर कस्बे के मायला बाजार, घमटिया बास बालिया बास सहित अनेक मोहल्लों की बिजली गुल रही। ग्रामीणों ने सोचा कि बिजली कटौती की गई होगी, लेकिन सुबह जब लोग रास्ते से गुजरे तो मौके पर ट्रांसफार्मर नहीं देख कर डिस्कॉम जेईन नाथूराम सिंवर को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत करवाया, लेकिन ट्रांसफार्मर चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। आखिर में जेईन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ ट्रांसफार्मर चुराने की रिपोर्ट दी और मौके पर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। चुराया गया ट्रांसफार्मर मुख्य सड़क किनारे स्थित था और ट्रांसफार्मर के चारों और घनी आबादी थी, रात में तीन से चार बार पुलिस की गश्त गाड़ी मौके से गुजरती रहती है लेकिन फिर भी चोर ट्रांसफार्मर उतारकर ले गए।