- Hindi News
- खींवसर का ड्राफ्ट नोटिफिकेशन तैयार, एक माह तक मांगी जाएंगी आपत्तियां
खींवसर का ड्राफ्ट नोटिफिकेशन तैयार, एक माह तक मांगी जाएंगी आपत्तियां
नागौर| खींवसरको पंचायत समिति बनाने की कवायद तेज हो गई है। जिला प्रशासन ने इसके लिए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन तैयार किया है। हालांकि यह अभी फाइनल नहीं है, लेकिन अब एक माह तक इस पर ग्रामीणों के सुझाव आपत्तियां मांगी जाएंगी। पंचायत स्तर से लेकर जिला प्रशासन तक सब खींवसर को पंचायत समिति बनाने की कवायद में जुटे हैं। गत कुछ दिनों में ही इस कवायद ने जोर पकड़ा है। फिलहाल यह क्षेत्र मूंडवा पंचायत समिति में आता है।
नागौर कलक्टर डॉ. वीणा प्रधान ने रविवार को भास्कर को बताया कि खींवसर को पंचायत समिति बनाने के लिए प्रशासन ने ड्राफ्ट नोटिफिकेशन तैयार किया है। इस पर अब आपत्तियों सुझाव लेने का काम किया जाएगा। यह कार्य एक माह तक चलेगा। इसके बाद वापस इस पर चर्चा कर फिर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। नागौर से लेकर जयपुर तक खींवसर को पंचायत समिति बनाने की कवायद तेज हो गई है।
पंचायती राज विभाग अपने स्तर पर तैयारी कर रहा है तो प्रशासन अपने स्तर पर इस काम में जुटा है। गौरतलब है कि काफी समय से खींवसर को पंचायत समिति बनाने की मांग उठ रही थी। गत कुछ दिनों में इस मांग ने जोर पकड़ा। धीरे धीरे सब ओर से आवाज उठने लगी थी। सभी जन प्रतिनिधि अधिकारी अब इस कवायद को साकार रूप देने में जुटे हैं। राज्य के ऊर्जा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर तीन दिन से इसे लेकर प्रयासरत हैं। अब उनके प्रयास रंग लाते नजर रहे हैं। खींवसर ने सबसे पहले कैबिनेट की बैठक में खींवसर को पंचायत समिति बनाने के मामले को उठाया था। इसके बाद उन्होंने पंचायती राज मंत्री से मुलाकात कर इस मामले को आगे बढ़ाने की बात रखी थी। इसके बाद भी वह अपने स्तर पर लगातार इन प्रयासों में जुटे हैं। वहीं इस मामले को लेकर खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि, 2008 2013 िवधानसभा चुनावों के दौरान खींवसर को पंचायत समिति बनाने खींवसर में महाविद्यालय खोलने की घोषणा के साथ ही उन्होंने चुनाव लड़े थे। वह काफी लंबे समय से इसको लेकर प्रयासरत रहे हैं। विधानसभा में भी उन्होंने लगातार इस मुद्दे को उठाया है। उन्होंने बताया कि खींवसर को तो बहुत पहले ही पंचायत समिति बना देना चाहिए था। उनकी लगातार मांगों को लेकर सरकार ने उन्हें जल्द ही खींवसर को भौगोलिक आधार पर पंचायत समिति बनाने का आश्वासन दिया था।