- Hindi News
- थायरॉइड और डेंटल चैक अप शिविर में बड़ी संख्या में आए लोगों ने लिया परामर्श
थायरॉइड और डेंटल चैक अप शिविर में बड़ी संख्या में आए लोगों ने लिया परामर्श
सुगनसिंहसर्किल स्थित नवजीवन अस्पताल में रविवार को दैनिक भास्कर, नवजीवन अस्पताल और पितृ कृपा डेंटल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित थायरॉइड और डेंटल चैक अप एवं परामर्श शिविर में नागौर शहर सहित आसपास के करीब दो दर्जन गांवों से बड़ी संख्या में आए लोगों ने अपनी जांच करवाई। विशेषज्ञ चिकित्सकों से निशुल्क परामर्श लिया। थायरॉइड की जांच निर्धारित से आधी लागत पर की गई। दांतों के रोगियों को सेंसिविटी टूथ ब्रश, मसूड़ों के मालिश करने गरारे करने की ट्यूब मिश्रण निशुल्क दिया गया। सुबह दस बजे से ही शिविर में लोग आने लगे थे। शिविर के लिए कई दिन पहले ही पंजीकरण प्रारंभ कर दिया गया था, इसलिए सुबह जल्दी ही अस्पताल में दोनों विशेषज्ञों के कक्षों के बाहर मरीजों की कतार लग गई। आम तौर पर नागौर के लोगों को थायरॉइड की जांच करवाने मरीज को दिखाने बीकानेर, जयपुर, अजमेर या जोधपुर जाना पड़ता है, इसलिए इस शिविर में बड़ी संख्या में थायरॉइड से संबंधित मरीज आए। डॉ. रणवीर सिंह ने सभी मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया। आवश्यक होने पर इन मरीजों से अधिकांश की थायरॉइड की टी-3, टी-4 एवं टीएसएच की मौके पर ही आधी लागत पर जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। शिविर में सात मरीजों का शल्य चिकित्सा के लिए चयन किया गया।
डॉ. सिंह ने बताया कि थायरॉइड के मरीजों में दो तरह की परेशानी प्राय: सामने आती हैं। इसमें हायपर थायरॉइडीज्म की समस्या होने पर उनमें घबराहट, हाथों में कंपन, अत्यधिक पसीना आना, अनिद्रा की शिकायत, वजन कम होना, चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण सामने आते हैं। गले में सूजन भी जाती है। दूसरे मामले में हाइपो थायरॉइडिज्म होने पर शरीर में सूजन आना, वजन बढ़ना, मोटापा, थकावट, आवाज में भारीपन, माहवारी में अत्यधिक रक्त स्राव आदि लक्षण सामने आते हैं। गले की कोई गांठ कैंसर में बदल सकती है। इसलिए समय पर जांच करवाते रहना चाहिए। साल में दो बार जब भी मौसम बदलता है, यानी अप्रैल-मई में तथा अक्टूबर-नवंबर में तो इसकी जांच ऐहतियातन करवानी ही चाहिए।
डेंटल विशेषज्ञ डॉ. हापूराम चौधरी ने बताया कि आम तौर पर लोग दांतों के प्रति सावधानी नहीं बरतते। इसके कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। उन्होंने सलाह दी कि सुबह और रात को ब्रश आवश्यक रूप से करना चाहिए। छह माह में एक बार दांतों की सफाई करवा लेनी चाहिए। दा