पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास समिति के कार्यालय भवन का शिलान्यास

विकास समिति के कार्यालय भवन का शिलान्यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर। जिलामेघवाल समाज विकास समिति द्वारा डेह रोड में गुरुवार को कार्यालय भवन का शिलान्यास अतिरिक्त कलक्टर सुरेश चन्द्र द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत निरीक्षक पुलिस बींजाराम हटीला ने की। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति मूंडवा प्रधान समुदेवी मेघवाल एवं एनएच एक्सईएन पीआर खुड़ीवाल ने की। समाज के जिलाध्यक्ष बींजाराम मेघवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों समाज के अध्यक्ष ने समाज के विकास कार्यों एवं भवन निर्माण में भागीदारी निभाने के विचार रखे। कार्यक्रम में आयुक्त पोकरराम चौहान, सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी विजय खण्डेलवाल, डॉ. केआर गौड़, डॉ. शंकरलाल, केसा राम पंवार, शंकरलाल लोहिया, सुरेश सोलंकी, कोषाध्यक्ष उम्मेद राम सोलंकी, डेह सरपंच लक्ष्मण राम बारूपाल, मांगीलाल मंडावत, रामकरण, निम्बाराम आचीणा, मालाराम गरवा, भंवरलाल सोनेली, गजानंद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा मंगल गीत गए। समाज की भूमि पर 26 अक्टूबर को समाज का बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।