- Hindi News
- विद्यार्थियों ने दिखाई महापुरुषों की छवि
विद्यार्थियों ने दिखाई महापुरुषों की छवि
महर्षिजनार्दन गिरि पुष्टिकर विद्यालय में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित महापुरुष वेशभूषा प्रतियोगिता के दौरान गुरुवार को 15 प्रतिभागियों ने विभिन्न महापुरुषों को वेश धारण कर प्रभावी भावभंगिमा द्वारा प्रेरक संदेश दिया। कार्यक्रम में प्राथमिक भाग में विशाल हेड़ा ने श्रवण कुमार बनकर मां-बाप की सेवा का संदेश दिया।
ईश्वर भी इनके आशीष को काट नहीं सकता के प्रभावी उद्बोधन के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि झांसी की रानी बनी जाह्नवी हर्ष ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। उच्च प्राथमिक वर्ग में झांसी की रानी बनी मारुत नंदन शारदा बाल निकेतन की बालिका दिशा सोनी प्रथम विजेता रही।
पुष्टिकर विद्यालय की मुस्कान पठान ने भारत माता बनकर सभी के निरोगी होने कल्याणमय वातावरण बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी विद्यालय के पंकज बोड़ा, खुश्बू, कपिल, प्रीति बिश्नोई, लक्ष्मी डागा, निर्मल भाटी ने भी विभिन्न महापुरुषों के वेश में सुसज्जित होकर प्रेरक संदेश दिए। प्रो. भवानी शंकर रांकावत प्रांतीय कोषाध्यक्ष नृत्य गोपाल मित्तल निर्णायक थे। संचालन प्रभारी राजेन्द्र डागा ने किया। इस अवसर पर शाला के व्यवस्थापक आनन्द पुरोहित, परिषद के सचिव रामानुज मालाणी, सहसचिव श्रवण सोनी, रेखा सोनी शाला के प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह चारण ने सहयोग किया।
परिषद के शाखा उपाध्यक्ष बालकिशन भाटी के अनुसार शुक्रवार को संस्कृति सप्ताह के तहत परम्परा गत लोकगीत गणगौर बनो प्रतियोगिता होगी। माहेश्वरी पंचायत पोल आजाद चौक में होने वाली यह प्रतियोगिता शाम 4 बजे होगी जिसमें महिला प्रतिभागी सहभागी बनेगी जबकि गणगौर बनो प्रतियोगिता दो वर्ग माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक के स्तर की छात्रा प्रतिभागी सहभागी बन सकेगी जिन्हें मातृ शक्ति से संबंधित संदेश देना होगा।