ट्रक-कार की टक्कर में चालक की मौत
नागौर| जसवंतगढ़थाना क्षेत्र के सांवराद और मिंडास गांव के बीच सोमवार सुबह एक ट्रक ने कार सवार को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ मौके से भाग गया। पुलिस के अनुसार अजमेर निवासी लोकेंद्र (25) पुत्र बलवंत कोली कार लेकर अजमेर से लाडनूं की ओर रहा था। सांवराद गांव के पास सामने से रहे ट्रक चालक ने एक अन्य वाहन काे आेवर टेक करते समय कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार और चालक दोनों बुरी तरह कुचले गए। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को राजकीय अस्पताल में रखवा परिजनों को सूचित किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में युवक के परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ जसवंत गढ़ थानें में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।