नागौर में गौरव सैनानियों की रैली 24 को
नागौर | सैनिककल्याण विभाग द्वारा जिले के भूतपूर्व सैनिकों के लिए जिला मुख्यालय पर रैली का आयोजन होगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बीआर छरंग ने बताया कि रैली 24 फरवरी को सुबह 10.30 बजे टॉउन हॉल में आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि रैली में पूर्व सैनिक अपनी समस्या समाधान के लिए डिस्चार्ज बुक, सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र, पीपीओ की प्रति तथा बैक पास साथ लाए।