पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनाथ बछड़ों को गौशाला भेजा

अनाथ बछड़ों को गौशाला भेजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरराजन विशाल के निर्देशानुसार सोमवार को पशुपालन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा 170 बछड़ों को पकड़कर गौशालाओं में छोड़ा गया। पशुपालन विभाग संयुक्त निदेशक जीएल लूणिया ने बताया कि कार्यालय द्वारा आयोजित रामदेव पशु मेले में पशुपालकों व्यापारियों के द्वारा मेला मैदान में छोड़े गए लावारिस बछड़ों को पशुपालन विभाग, शिवसेना कार्यकारी राज्य प्रमुख ओम चौधरी गौशाला कर्मियों के सहयोग से मेला मैदान से 170 बछड़ों को एकत्रित कर आज 115 बछड़ों को गौशालाओं में भिजवाया गया। इनमें से जोधपुर रोड स्थित कृष्ण गोपाल गोसेवा समिति में 66 बछड़े तथा राठौड़ी कुआं स्थित महावीर गोसेवा समिति में 49 बछड़े छोड़ गए। शेष 55 बछड़ोंं को पशु प्रजनन फार्म पर एकत्रित किया गया, जिनके चारे की व्यवस्था सदर थाना अधिकारी भंवरलाल देवासी एवं उनके स्टाफ के द्वारा की गई। अभी भी मेला मैदान में लगभग 30-40 बछड़ों को एकत्रित नहीं सके। कृष्ण गोशाला संस्थान ताऊसर सहयोगी कृष्ण गोशाला अतुसर भेजने के लिए एसडीएम प्रतिष्ठा पिलानिया से नगर परिषद से वाहन कर्मचारी उपलब्ध करवाने की मांग की गई, जिस पर उनके द्वारा सहमति दी गई।

नागौर| मेलामैदान में लावारिस मिले बछड़ों को गाड़ी में डालते विभाग के कर्मचारी।