- Hindi News
- असफलता ही सफलता की तरफ बढ़ने का पहला कदम : चौधरी
असफलता ही सफलता की तरफ बढ़ने का पहला कदम : चौधरी
सेठकिशनलाल कांकरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सांसद सीआर चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि असफलता ही सफलता की तरफ बढ़ने का पहला कदम होता है।
कार्यक्रम एमडीएच यूनिट नागौर प्रबंधक सुरेश राठी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि के तौर पर रोहितास भगासरा, कृषि उपज मंडी डायरेक्टर हीरालाल भाटी, प्रवीण सोलंकी जिला खेल अधिकारी अधिकारी भंवराराम सियाग शामिल हुए। कार्यक्रम में आमंत्रित सदस्य भाजपा नेता छोटूराम बिडियासर भी शामिल हुए। समारोह की शुरुआत मंचस्थ अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना से की गई। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सांसद चौधरी ने छात्रों को उद्बोधन देते हुए कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता आगे बढ़ने के लिए एक-एक कदम बढ़ाना होता है तथा ऊपर जाने के लिए निचली सीढ़ी पर पांव रखकर ऊपर चढ़ा जा सकता है। इनके साथ विशिष्ट अतिथि रोहितास भगासरा, भंवराराम सियाग ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। संस्था प्रधान देवीदत्त शर्मा ने कहा कि गत 20 सालों से बंद इस कार्यक्रम को पुनर्जीवित कर बेहतर ढंग से शुरू करवाने छात्रों को सॉफ्टबॉल प्रशिक्षण देने के लिए व्याख्याता शिवशंकर व्यास का बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता घनश्याम दान किया गया।
नागौर। सेठ किशन लाल कांकरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव ‘उड़ान’ के दौरान पुरस्कृत छात्र। - भास्कर
नागौर| कांकरियास्कूल में वार्षिकोत्सव के दौरान मंचासीन अतिथि।