सहोतरा आज आएंगे नागौर
राष्ट्रीयसफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य गोपाल कृष्ण सहोतरा जिले की दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को नागौर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 10 फरवरी को शाम 5 बजे जयपुर से रवाना होकर रात 9.30 बजे नागौर पहुंचेंगे। वे बुधवार को सुबह 11 बजे सफाई कर्मचारियों एवं सफाई प्रतिनिधियों की बैठक लेंगे। सहोतरा दोपहर दो बजे जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा समाज कल्याण विकास विभाग, परियोजना विभाग, बैंक, नगर परिषद, पालिका तथा सहकारी विभाग के विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।