पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसों में पांच घायल

हादसों में पांच घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौरपांचौड़ी थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए दो सड़क हादसों में चार युवक एक वृद्ध घायल हो गया। ग्राम भेड़ की सरहद में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार जने घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को राजकीय अस्पताल में उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।

अस्पताल चौकी के नेमीचंद भाटी ने बताया कि भेड़ निवासी भगवानाराम विश्नोई (18), प्रेमाराम विश्नोई (20), मालाराम विश्नोई (25) सुशील विश्नोई (20) मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में घायल हो गए। गंभीर घायल मालाराम विश्नोई प्रेमाराम विश्नोई को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। बाकी तीनों घायलों का राजकीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

इसी प्रकार शहर के गौरव पथ पर सड़क पार करते समय एक निजी अस्पताल के सामने शिवबाड़ी निवासी पुखराज (65) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। अस्पताल में उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।