मीना ने संभाला प्राचार्य का पदभार
नागौर| राजकीयमहिला महाविद्यालय नागौर में सोमवार को राज्य सरकार द्वारा पदोन्नति पर किए जाने पर टी.आर मीना ने कॉलेज प्राचार्य का पदभार संभाला। इससे पहले मीना टीआर मीना ने राजकीय महाविद्यालय सपोटरा से कार्य मुक्त होकर महिला कॉलेज के प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस उपलक्ष्य में कॉलेज की छात्राओं ने पूर्व छात्रासंघ अध्यक्ष रेखा बेड़ा के नेतृत्व में मीना का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ गीता चौधरी, लक्ष्मी, फिरदौज खोखर, नेहा, पीनू और सूर्या भी थीं।