जीत की मनाई खुशियां
देशवाल| कांग्रेसकी सुनीता चौधरी के जिला प्रमुख बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर खुशियां जताई। कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एलआर जारोड़ा, जिला सचिव मनोहर अड़ीचवाल, सीपी विश्नोई, मुरली मनोहर भाटी, रामरतन बटेसर, इलियास मोहम्मद क, वीरेंद्र कुमार, प्रेम भांबू सहित कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। मूंडवा में राजेंद्र फिड़ौदा के प्रधान बनने पर बोड़वा, अड़वड़, देशवाल, ओलादन, बासनी नेता, ढ़ावा में कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। इसी प्रकार डीडवाना में गूलाराम ढाका के प्रधान बनने पर विनोद शर्मा, अशोक शर्मा, राकेश शर्मा, रामप्रसाद, राहुल आदि ने खुशियां जताई।
रेण|कांग्रेसकी सुनीता चौधरी के जिला प्रमुख बनने पर कांग्रेसियों ने खुशी का इजहार किया। पूर्व मंडल सदस्य अमरा राम विश्नोई, युवा नेता वार्ड पंच भरत शर्मा, कांग्रेस नेता चंदनसिंह, इकाई अध्यक्ष आशाराम बेड़ा, प्यार मोहम्मद कारीगर, राजेन्द्र नागौरा, धनराज खटीक, हाकिम ठेकेदार सहित कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांट कर खुशी प्रकट की।