पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग और विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म

नाबालिग और विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके श्रीबालाजी थाने में एक सप्ताह पहले विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में कोर्ट इस्तगासे के जरिए सोमवार को एक मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता दो बच्चों की मां हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का राजकीय अस्पताल नागौर में मेडिकल मुआयना करवाया। थानाधिकारी परशुराम पंवार ने बताया कि सेवड़ी निवासी एक महिला ने रिपोर्ट में बताया कि 2 फरवरी की रात करीब 10 बजे ढाणी के पास बने खेत में गई थी। इस दौरान गांव के ही मदनलाल जाट हिम्मताराम मेघवाल आए तथा दुष्कर्म किया और इसके बाद आरोपी भाग गए।

गैंगरेप मामले में बयान दर्ज,कहा-बहाने से बुलाया

बाजोलीकी 9वीं की 13 वर्षीया छात्रा से चलती ट्रेन में 4 युवकों द्वारा किए गए गैंग रेप मामले में सोमवार को पुलिस ने बालिका के बयान दर्ज किए। बयान में उसने बताया कि उसकी सहेली ने उसे अपनी मां से मिलवाने के लिए ट्रेन में बैठकर डेगाना चलने के लिए कहा। ट्रेन में चार जनों ने उससे दुष्कर्म किया। माता-पिता ने पीलवा थाने में जाकर नामजद मुकदमा दर्ज करवाया। इसमें अपनी सहपाठी सहित चार युवकों को आरोपी बनाया है। वारदात के बाद से युवक फरार चल रहे हैं। मकराना पुलिस उपाधीक्षक थानाधिकारी ने छात्रा की सहपाठी से पूछताछ की।

नाबालिग को किया दस्तयाब

जायलकस्बे से करीब एक माह पहले भगाई गई नाबालिग को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग को रोल थाने के फागली गांव से दस्तयाब किया है। पीड़िता का पुलिस ने चिकित्सालय में मेडिकल मुआयना करवाया गया। गौरतलब है कि करीब एक माह पहले फागली निवासी एक युवक जायल कस्बे में रहने वाली नाबालिग को भगाकर ले गया। नाबालिग के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने फागली में दबिश देकर नाबालिग को दस्तयाब कर लिया।