पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में आज बच्चों को खिलाएंगे डीवर्मिंग टेबलेट

स्कूलों में आज बच्चों को खिलाएंगे डीवर्मिंग टेबलेट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीस्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में कुपोषण को दूर कर डाइजेस्ट बढ़ाने के उद्देश्य से 10 फरवरी को बच्चों को डीवर्मिंग टेबलेट खिलाई जाएगी तथा बच्चों को स्वास्थ्य सुधार की जानकारी दी जाएगी। कृमि नियंत्रण कार्यक्रम में दोपहर के भोजन के बाद सभी सरकारी स्कूलों (प्राथमिक से उच्च माध्यमिक तक) में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के आंतों में कृमि नियंत्रण के लिए ऐलबेंडाजोल (400 मिलीग्राम) की गोली खिलाई जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से इस आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हंै। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों के आंतों में कीड़े होने से पाचन क्रिया पर विपरीत प्रभाव पड़ता है तथा डि-वर्मिंग टेबलेट खिलाने से आंतों की सफाई हो जाती है। टेबलेट के सेवन से पेट संबंधी बीमारियां भी नहीं लगती है। माध्यमिक शिक्षा अभियान की एडीपीसी वीणा सोलंकी ने भी संस्थाप्रधानों को कृमि नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए है।

बीमारबच्चों को नहीं देंगे टेबलेट

संस्थाप्रधानों को निर्देश दिए गए है कि स्कूलों में खाना खाने के बाद बच्चों को टेबलेट खिलाई जाएगी। बीमार बच्चों को डि-वर्मिंग टेबलेट नहीं दी जाएगी। बीमार बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के दो या तीन दिन बाद उनको टेबलेट दी जाएगी। इस दौरान प्रधानाध्यापक अध्यापक भी टेबलेट को खाएंगे तथा बाद में बच्चों को खिलाएंगे।

होगीप्रभावी मॉनिटरिंग

^कृमिनियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभाग के अधिकारी स्कूलों में निरीक्षण कर मुख्यालय को रिपोर्ट करेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चिकित्सा विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। सीतारामगर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक-नागौर