पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू के संबंध में बैठक आयोजित

स्वाइन फ्लू के संबंध में बैठक आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइनफ्लू रोकथाम के संबंध में सोमवार को उपखंड अधिकारी नागौर की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपखंड अधिकारी ने स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए चिकित्सा, राजस्व, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगरपरिषद नागौर, नगरपालिका मूंडवा कुचेरा, पंचायत राज विभाग नागौर मूंडवा तथा स्वास्थ्य केंद्र बासनी मूंडवा के अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वाइन फ्लू के रोकथाम के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों में मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।