बच्चों ने जाना कैसे तैयार होता है अखबार
नागौर. शहरके सनसिटी स्कूल के विद्यार्थियों ने सोमवार को दैनिक भास्कर कार्यालय में समाचार पत्र के बारे में जानकारी ली। सनसिटी स्कूल के कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थी स्कूल प्रिंसिपल बैनी मैथ्यू की अगुवाई में दैनिक भास्कर कार्यालय पहुंचे। यहां विद्यार्थियों स्कूल स्टॉफ सदस्यों ने खबरों के चयन से लेकर समाचार पत्र तैयार होने तक के बारे में जानकारी ली। इस दौरान विभिन्न कक्षाओं के करीब 75 विद्यार्थी स्कूल स्टॉफ के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान प्रोडक्शन विभाग के राजेंद्र यादव ने भी बच्चों को समाचार पत्र के प्रकाशन के बारे में जानकारी दी।